Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»कनाडाः हिंदू मंदिर में हमला मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार
Headlines

कनाडाः हिंदू मंदिर में हमला मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

ब्रैम्पटन. कनाडा के ब्रैम्पटन में पिछले दिनों एक हिंदू मंदिर में किए गए उपद्रव को लेकर पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान खालिस्तान समर्थक इंद्रजीत गोसाल (35) के रूप में हुई है. हथियार से हमले के आरोपित इंद्रजीत गोसाल को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया था. हालांकि उसे बाद में कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया गया. उसे बाद में ब्रैम्पटन में ओन्टारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश होना है.

कनाडा की पील पुलिस ने अपने बयान में कहा कि इस अपराध में शामिल और संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए घटना के करीब एक सौ वीडियो की जांच की जा रही है. इन वीडियो में लोग झंडे और डंडों का इस्तेमाल कर दूसरे लोगों पर हमला करते दिख रहे थे.

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर को खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने ओंटारियो के ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के ब्रैम्पटन शहर स्थित हिंदू सभा मंदिर में लोगों पर हमला कर दिया था. खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने मंदिर अधिकारियों और भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाधा डाली थी.

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर हमले की निंदा की थी. इसके अलावा भारतीय उच्चायोग ने कनाडा में एक वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर “भारत विरोधी” तत्वों द्वारा किए गए हिंसक व्यवधान की निंदा की. ओंटारियो के नेपियन क्षेत्र से सांसद चंद्र आर्य ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कुछ नेता जानबूझकर इस हमले के लिए खालिस्तानियों को जिम्मेदार ठहराने और उनका जिक्र करने से बच रहे हैं. वे अन्य तत्वों पर दोष मढ़ रहे हैं. हकीकत में हिंदू-कनाडाई और सिख-कनाडाई एक तरफ हैं और खालिस्तानी दूसरी तरफ.”

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group