Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: मानगो बिग बाजार के पास कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, भाई-बहन हुए घायल, हादसे के बाद भाग निकला चालक

Jamshedpur. मानगो बिग बाजार के पास शनिवार की सुबह कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार रिद्धि कुमारी और उसका भाई अंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटने पर चालक ने कार रोकी और अस्पताल पहुंचाने की बात कही, लेकिन वह फरार हो गया. इसके बाद लोगों ने घायल रिद्धि कुमारी, उसके भाई अंश कुमार और पिता आयुष गुप्ता को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. रिद्धि कुमार के चेहरा और पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि अंश कुमार के सिर में जख्म है. अंश कुमार मानगो के केरला पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है, जबकि उसकी बहन रिद्धि 10वीं कक्षा की छात्रा है. शनिवार की सुबह आयुष गुप्ता स्कूटी से अपने बेटे अंश कुमार और बेटी रिद्धि कुमारी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान बिग बाजार के पास कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी. इससे सभी घायल हो गये. हादसे की जानकारी मिलने पर मानगो थाना की पुलिस भी पहुंची. पुलिस उक्त कार व उसके चालक का पता लगाने में जुटी है.

Exit mobile version