Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Elections: झारखंड चौपाल पर भ्रामक प्रचार का केस, सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ झूठा प्रचार कर छवि खराब करने का है आरोप

Ranchi. सोशल मीडिया में झारखंड चौपाल नामक ग्रुप पर सीएम हेमंत सोरेन, झामुमो पार्टी तथा प्रत्याशियों के खिलाफ झूठा प्रचार कर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में कांके रोड हातमा बस्ती स्थित झारखंड भवन निवासी डॉ हेमलाल कुमार मेहता ने साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि झारखंड चौपाल सोशल मीडिया में पोस्ट कर सीएम हेमंत सोरेन, झामुमो पार्टी व उसके प्रत्याशियों के खिलाफ अन्यायपूर्ण व विशेष ध्रुवीकरण अभियान चला रहा है. इससे झारखंड में अशांति फैलाकर मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.

Exit mobile version