Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime : जिला व्यवहार न्यायालय में अदालत की कार्यवाही का मोबाइल से वीडियो बनाते जुगसलाई का युवक पकड़ाया, बाद में छोड़ा

Jamshedpur. जिला व्यवहार न्यायालय में शनिवार को कोर्ट कैंपस के अंदर अदालत की कार्रवाई का वीडियो बनाते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा. युवक सादाब अख्तर जुगसलाई का है. पकड़े जाने पर पुलिस उसका मोबाइल जब्त कर सीतारामडेरा थाना ले गयी. देर शाम युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.

गवाही चल रही थी, जिसका बना रहा था वीडियो

जुगसलाई में मारपीट व हत्या का प्रयास के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. उक्त केस में सादाब अख्तर भी आरोपी था. लेकिन उसे कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी. शनिवार को उक्त मामले में वीसी के माध्यम से आरोपी की गवाही चल रही थी, जिसका सादाब अख्तर मोबाइल से वीडियो बना रहा था. इसी दौरान कोर्ट कर्मी की नजर सादाब अख्तर पर पड़ गयी. इसके बाद कोर्ट कर्मी ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर पहुंची कोर्ट कैंपस में तैनात पुलिसकर्मी ने सादाब अख्तर को पकड़ लिया और मोबाइल छीन लिया.

Exit mobile version