Site icon Lahar Chakra

CBI ने 10,000 रुपये घूस लेने के आरोप में EPFO अधिकारी को किया गिरफ्तार, आवेदन की मंजूरी के लिए मांग रहा था घूस

Bhuvaneshvar. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को ब्रह्मपुर स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरोपी अधिकारी ब्रह्मपुर स्थित क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद पर है. सीबीआई के एक बयान में कहा गया है कि एजेंसी के अधिकारियों ने ईपीएफओ अधिकारी को एक शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी अधिकारी ईपीएफओ पोर्टल पर नियोक्ता (एक निजी कंपनी) के एक आवेदन को मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रहा था. सीबीआई ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

Exit mobile version