Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: CBI ने Bank of India गिरिडीह के वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Giridih. CBI की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की. यहां Bank of India के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है. जानकारी के अनुसार धनबाद सीबीआई के अधिकारी ने शुकवार देर रात केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद लेकर चले गए. मिली जानकारी के अनुसार टीम मे करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल थे शुक्रवार शाम को ही सीबीआई धनबाद डीएसपी पाठक के नेतृत्व मे गिरिडीह पहुंचे थे ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को केन्द्र के अंदर संचालित कैंटीन संचालक से 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया. कैंटीन संचालक के टेंडर मे सहयोग करने के लिए केन्द्र के निदेशक सह बैंक ऑफ़ इंडिया के वरीय प्रबंधक अभिषेक कमल से 20 हजार का मांग किया गया था. इसके बाद कैंटीन संचालक ने मामले कि जानकारी धनबाद सीबीआई को दिया. सीबीआई के अधिकारी गिरिडीह के पचम्बा कल्याडीह ग्रामीण स्वरोजगार केन्द्र पहुंच कर कार्रवाई मे जुट और देर रात कैंटीन संचालक से 20 हजार नकद घूस लेते रंंगेहाथ दबोचा.

Exit mobile version