Site icon Lahar Chakra

CBI ने National Insurance के प्रबंधक और एक जांच अधिकारी को किया गिरफ्तार, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मांग रहा था रिश्वत

New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत के मामले में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक प्रबंधक और एक जांच अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने हरियाणा के मानेसर में स्थित एक निजी अस्पताल में कैशलेस चिकित्सा सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये का अनुचित लाभ मांगा था। आरोपियों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जांच के लिए नियुक्त किया गया था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘आरोप यह भी है कि शिकायतकर्ता ने मांगी गई 3,00,000 रुपये की रिश्वत में से पहले ही 1,00,000 रुपये की राशि दे दी थी। बातचीत के बाद आरोपी शिकायतकर्ता से 2,60,000 रुपये का अनुचित लाभ लेने के लिए सहमत हो गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को मंगलवार को शेष 1.6 लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा था। केंद्रीय एजेंसी ने जांच के सिलसिले में जांच अधिकारी को रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version