
Patna.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने NHAI के पटना में कार्यरत जनरल मैनेजर राम प्रीत पासवान को गिरफ्तार किया है.सीबीआई ने जब उन्हें पकड़ा तो वे 15 लाख रुपये घूस ले रहे थे. सीबीआई ने जीएम के साथ 3 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है. NHAI के GM राम प्रीत पासवान के आवास में सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब एक करोड़ 18 लाख 85 हजार रुपए की कैश मिले हैं.
इस मामले में झारखंड की एक कंपनी का नाम भी सामने आया है. झारखंड में स्थित राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के GM को भी गिरफ्तार किया गया है. राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के GM सुरेश महापात्र को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीबीआइ के इस बड़े एक्शन से हड़कंप मच गया है.
