Site icon Lahar Chakra

CBSE Announce: 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के रजिस्ट्रेशन, 10वीं-12वीं के लिए LOC जमा करने का शेड्यूल जारी, ये दिये निर्देश?

Ranchi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के रजिस्ट्रेशन तथा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की है. साथ ही सभी से कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके.कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एलओसी 30 सितंबर तक जमा किया जा सकता है. इस अवधि में एलओसी जमा करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा

. यदि कोई स्कूल या अभिभावक समय पर एलओसी जमा नहीं कर पाते हैं, तो 3 से 11 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ इसे जमा कर सकते हैं. कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तय की गई है. इस अवधि तक रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. यदि रजिस्ट्रेशन समय पर नहीं हो पाता है, तो विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन 17 से 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं.

Exit mobile version