
New Delhi. सीबीसएसइ ने शीतकालीन और अन्य स्कूलों के लिए कक्षा 10 और 12 के इंटर्नल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं. विद्यार्थी इस नोटिस को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. नोटिस के मुताबिक, शीतकालीन स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की प्रायोगिक परीक्षाएं, परियोजना और इंटर्नल असेसमेंट सत्र 2025-26 के लिए 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किये जायेंगे.
यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि इन स्कूलों में जनवरी 2026 में शीतकालीन अवकाश के कारण स्कूल बंद रहेंगे. बोर्ड ने सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए एसओपी और दिशानिर्देश भी जारी किये हैं.
