Site icon Lahar Chakra

CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर सात जून कर दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कई छात्रों ने दो जून को शुरू किए गए सीबीएसई के एक पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाओं को देखने तथा सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में आ रही समस्याओं को उठाया था।

बोर्ड ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “छात्रों के हित में, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सहायता मिल सकेगी। इसमें कहा गया है कि छह जून (मध्यरात्रि) की समय सीमा को अब बढ़ाकर सात जून (मध्यरात्रि) कर दिया गया है।

Exit mobile version