Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»CBSE EXAM में प्रश्नपत्रों की कमी के कारण रांची के केंद्र पर एक घंटे देर से शुरू हुई परीक्षा, तकनीकी कारणों का दिया हवाला, छात्रों को अतिरिक्त समय दिया
    Jharkhand

    CBSE EXAM में प्रश्नपत्रों की कमी के कारण रांची के केंद्र पर एक घंटे देर से शुरू हुई परीक्षा, तकनीकी कारणों का दिया हवाला, छात्रों को अतिरिक्त समय दिया

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. ‘प्रश्नपत्रों की कमी’ के कारण रांची के एक केंद्र पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुई. ऐसा दावा कुछ अभिभावकों ने किया है. हालांकि, केंद्र के प्रमुख ने कहा कि देरी तकनीकी समस्याओं के कारण हुई, जिसे सीबीएसई ने समय रहते सुलझा लिया और छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया.

    केंद्र पर परीक्षा देने के लिए करीब 500 छात्र पंजीकृत हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार को झारखंड में शुरू हो गईं. एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा देने के लिए रांची और खूंटी जोन से 31,000 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शनिवार को अंग्रेजी (संचार) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) के पेपर के साथ शुरू हुईं.

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    परीक्षाएं 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त होनी थीं. एक अभिभावक ने दावा किया, ‘केंद्र पर कुछ छात्रों के लिए प्रश्नपत्रों की कमी के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी.’ केंद्र प्रमुख ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि तकनीकी कारणों से देरी हुई. उन्होंने कहा, ‘सीबीएसई ने इस मुद्दे को जल्दी ही सुलझा लिया और छात्रों को अतिरिक्त समय देकर परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई.’ टिप्पणी के लिए बार-बार प्रयास करने के बावजूद, सीबीएसई समन्वयक और सरला बिरला स्कूल की प्राचार्य परमजीत कौर से संपर्क नहीं हो सका.

    Tatanagar: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव, यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBSE exam started one hour late at Ranchi centre due to shortage of question papers students were given extra time technical reasons were cited
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026

    Tatanagar: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव, यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी

    July 15, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में रथयात्रा के लिए कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, दोपहर 2 बजे से कई वाहनों की नो-एंट्री, वोल्टास गोलचक्कर से साकची जाने वाले वाहन ऐसे जाएं

    July 15, 2026
    Recent Post

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026

    Tatanagar: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव, यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी

    July 15, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में रथयात्रा के लिए कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, दोपहर 2 बजे से कई वाहनों की नो-एंट्री, वोल्टास गोलचक्कर से साकची जाने वाले वाहन ऐसे जाएं

    July 15, 2026

    Jharkhand: CISF के चार अधिकारी कोयला खदान में चोरी रोकने में नाकाम रहने पर निलंबित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू

    July 15, 2026

    Jindal Group Investment: नवीन जिंदल समूह की झारखंड में परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की योजना, लगाये जायेंगे 700 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े मॉड्यूलर रिएक्टर

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group