Site icon Lahar Chakra

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

New Delhi.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी। CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘10वीं कक्षा के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले समय सारिणी जारी की जा रही है।

Exit mobile version