Jamshedpur. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी में गलतियों को सुधारने के लिए LOC (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) करेक्शन विंडो खोल दी है, जो 7 नवबंर तक चलेगी. इसके तहत स्कूल विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और विषयों से संबंधित गलतियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कर सकेंगे. बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को समय रहते विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की जांच और आवश्यक सुधार करने क निर्देश दिया है.
नाम, जन्मतिथि और विषयों में कर सकेंगे सुधार
सीबीएसई के अनुसार, लोक में दर्ज जानकारी के आधार पर ही विद्यार्थियों से जुड़ी परीक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाती है. ऐसे में किसी भी तरह की गलती भविष्य में परीक्षा, प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान परेशानी पैदा कर सकती है, इसलिए स्कूलों को विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ मिलकर सभी जानकारियों का सत्यापन करने को कहा गया है.
