Site icon Lahar Chakra

CBSE Scholarships: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड की मेरिट स्कॉलरशिप के लिए मांगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Ranchi. सीबीएसइ ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुक्रवार को बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया. साथ ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पात्र उम्मीदवार 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. यह स्कॉलरशिप 10वीं बोर्ड पास करनेवाली छात्राओं के लिए है, जो ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. सीबीएसइ बोर्ड से 2024 में 10वीं सफल और 11वीं में पढ़ाई कर रही हैं, ऐसी छात्राएं मेरिट स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. साथ ही 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक जरूरी है. आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Exit mobile version