Site icon Lahar Chakra

खलारी में सीसीएल के माइनिंग सरदार की गोली मारकर हत्या

Ranchi. खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार जीएम ऑफिस के पास अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल के माइनिंग सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. माइनिंग सरदार की पहचान रणविजय सिंह के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है. माइनिंग सरदार की हत्या अपराधियों ने की है या फिर उग्रवादियों ने पुलिस इसकी जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आयी है.

Exit mobile version