
Medninagar. मेदिनीनगर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 34 वर्षीय एक कैदी मंगलवार को सुबह मृत पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि शबीर अंसारी नामक कैदी का शव उसकी बैरक से सटे बाथरूम में मिला.
जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है. अंसारी गढ़वा जिले के रमना का निवासी था और 2023 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.
