Site icon Lahar Chakra

Tata Motors ‘Vishwakarma Puja’ : टाटा मोटर्स में सेंट्रल पूजा कंपनी के जनरल ऑफिस के पास होगा, आज 12.30 बजे तक सभी के लिए प्लांट का खुला रहेगा गेट

Jamshedpur. टाटा मोटर्स, कमिंस, टीएसडीपीएल, टिमकेन, टिनप्लेट सहित शहर की तमाम कंपनियों में मंगलवार को सेंट्रल पूजा का आयोजन किया गया है. टाटा मोटर्स में सेंट्रल पूजा कंपनी के जनरल ऑफिस के पास होगा. यहां दोपहर 12.30 बजे तक टाटा मोटर्स प्लांट के गेट खुले रहेंगे. यहां कोई भी विश्वकर्मा पूजा में शामिल हो सकता है. सामूहिक पूजा में प्लांट हेड से लेकर तमाम अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी सहित सभी कर्मचारी और उनके परिजन शामिल होंगे. इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. कर्मचारियों को पूजा में प्रसाद के तौर पर सोनपापड़ी मिलेगी. वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं.

गेटपास दिखा कर्मचारी सोनपापड़ी लेंगे. कमिंस, न्यूवोको में पूजा के उपरांत भोग का वितरण होगा. बच्चों के लिए कमिंस में कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. टिमकेन में पूजा के बाद रक्तदान शिविर लगाया गया है. इथर, टाटा मोटर्स और कमिंस में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. डिवीजनवार पूजा-अर्चना में प्रबंधन की ओर से एचआर हेड मोहन गंटा, आइआर हेड सौमिक रॉय और यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए. पूजा को लेकर करीब एक घंटे तक उत्पादन ठप रहा. कमिंस में भी प्रबंधन और यूनियन के सभी पदाधिकारी पूजा में शामिल हुए

Exit mobile version