Site icon Lahar Chakra

Chaibada:जिला बदर के बाद अब मजदूर नेता रामा पांडेय को झामुमो ने छह माह के लिए किया पार्टी से किया सस्पेंड

Chaibada. पश्चिमी सिंहभूम झामुमो जिला समिति की कोर कमेटी ने मजदूर नेता और गत दिनों भाजपा से झामुमो की सदस्यता ग्रहण किये रामा शंकर पांडेय उर्फ रामा पांडेय को झामुमो ने अगले छह माह तक के लिए निलंबित कर दिया है. यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी है. लागुरी ने कहा कि उपायुक्त चंदन कुमार ने रामा पांडेय को छह माह के लिए जिला बदर किए जाने के बाद शनिवार को जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में परिसदन चाईबासा में झामुमो जिला समिति की बैठक हुई.

जिला समिति की कोर कमेटी ने मजदूर नेता रामा शंकर पांडेय उर्फ रामा को झामुमो से अगले छह माह के लिए निलंबित कर दिया है. इस संबंध में शनिवार को जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में परिसदन में झामुमो जिला समिति की बैठक हुई. सदस्यों ने सर्वसम्मति से रामा पांडेय को छह माह के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है. रामा पांडेय पर लगे रंगदारी जैसे संगीन मामले की जांच के लिए 07 सदस्यों की कमेटी बनायी गयी. इसमें झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र महतो, मो इक़बाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, जिला संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरुवा, वृन्दावन गोप और जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी शामिल हैं. कमेटी 15 दिनों में जांच कर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम को रिपोर्ट सौंपेंगी.

Exit mobile version