Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: नक्सल अभियान के दौरान घायल 3 जवानों को इलाज के लिए मिले ₹9.10 लाख

Chaibasa. चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में नक्सल अभियान के दौरान घायल हुए सीआरपीएफ के तीन जवानों को इलाज के खर्च के रूप में कुल 9.10 लाख रुपये का भुगतान सरकार ने कर दिया है. इससे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है. इसमें सात फरवरी 2023 को चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये गये विस्फोटक से घायल हवलदार संजीव कुमार को 3.50 लाख रुपये, सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नक्सलियों के खिलाफ अभियान में घायल दुलाल दास को 3.50 लाख रुपये और प्रदीप कुमार शर्मा के नाम पर 2.10 लाख रुपये आवंटित किया गया है

Exit mobile version