Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: डायन बिसाही के शक में मां और नवजात को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम?

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में डायन के संदेह में एक महिला और उसके महज छह महीने के मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस भीषण वारदात में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका का पति झुलसी हुई हालत में भागकर जान बचाने में सफल रहा। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे रात की है। जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मु के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रासिका बिरुवा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित कोल्हान सिंकु अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु (32) और दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था।  उसी घर के दूसरे कमरे में उसकी पहली पत्नी जानी सिंकु भी बच्चों के साथ थी। इसी दौरान गांव का ही रासिका बिरुवा अपने भाइयों और करीब 8-9 अन्य लोगों के साथ कोल्हान के घर पहुंचा और उसे जबरन बाहर निकाला। देखते ही देखते आरोपियों ने ज्योति पर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। इसमें महिला और मासूम बुरी तरह झुलस कर जल गए।

Exit mobile version