Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: मनोहरपुर की युवती पढ़ने गयी थी रांची, पलामू के युवक ने Instagram पर दोस्ती कर किया यौन शोषण, गर्भपात कराने का भी आरोप, केस दर्ज

Chaibasa.पलामू के युवक द्वारा मनोहरपुर थाना क्षेत्र की युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोपी हिमांशु राज पलामू जिले का रहने वाला है. वर्तमान में वह रांची में रहता है. युवती भी रांची में रहकर पढ़ाई करती है. युवती ने शिकायत में बताया कि हिमांशु राज से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. हिमांशु ने उससे शादी का वादा करके रांची में ही यौन संबंध बनाया. जब वह गर्भवती हो गयी, उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया.

इसके बाद युवती द्वारा जब हिमांशु को शादी के लिए कहा तो वह बहाना बनाने लगा. युवती ने कहा कि युवक ने उसकी सोने की कान की बाली भी बेच दी. युवती ने इस मामले में मनोहरपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. इस संदर्भ में पीड़ित युवती के बयान पर मनोहरपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गयी है. बाद में केस को रांची के डेली मार्केट थाना को स्थानांतरित कर दिया गया है.

Exit mobile version