Site icon Lahar Chakra

Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में 22 वर्षीय एक युवक ने बहन के साथ बार-बार छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चंदबुनिया गांव में कुल्हाड़ी से हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को कुमारडुंगी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने इस घटना की जांच के लिए एसडीपीओ (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने सबूत जुटाने के बाद उसी गांव के एक निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि वह व्यक्ति नियमित रूप से उसकी बहन को छेड़ता था, जिससे वह ऐसा करने के लिए मजबूर हो गया। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी है।

Exit mobile version