
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोबरा बटालियन के जवान की सांप डंसने से मौत हो गई. बुधवार को एंटी-नक्सल अभियान पर निकले कोबरा बटालियन के जवान संदीप को सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोबरा बटालियन के जवान संदीप कुमार नक्सल विरोधी अभियान के लिए जंगलों की तरफ गए थे.
इस दौरान नुर्धा के जंगलों में छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र में संदीप को सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया. संदीप 209-कोबरा बटालियन के जवान थे.
