Chaibasa. चाईबासा संप्रेक्षण गृह (रिमांड होम) से 21 बच्चों के फरार होने के मामले की जांच करने रांची से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक चाईबासा पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ जिला के वरीय अधिकारियों का एक दल भी साथ रहा. रांची से आयी निदेशक ने सभी पहलुओं से जांच पड़ताल की. चाईबासा रिमांड होम में मंगलवार शाम को मेन गेट तोड़कर और जवानों को जख्मी कर 21 बाल कैदी फरार हो गए. बाद में 4 बाल कैदी वापस लाये गये.
