Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: जगन्नाथपुर के जैंतगढ़ क्षेत्र में एक दंतैल हाथी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Chaibasa. जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैंतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। यह घटना मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के समीप एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मौके पर ही नियमानुसार हाथी का पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version