Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: मनोहरपुर-चक्रधरपुर रेलखंड पर घाघरा हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Chaibasa. मनोहरपुर-चक्रधरपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा सामने आया है. यहां घाघरा हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार अहले सुबह की है. मृतका की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी चांदमुनी देवी के रूप में हुई. मामले में आरपीएफ कार्रवाई में जुट गयी है.

यह घटना मनोहरपुर घाघरा डाउन लाइन की पोल संख्या – 369/22 के रेलवे एमओयू एसएसपी के पास की है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला को शनिवार को घाघरा हॉल्ट के पास देखा गया था. सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम पहुंची. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Exit mobile version