Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चाईबासा में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Chaibasa. चाईबासा में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी की चपेट में आने से दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से मोहनिया का निवासी था और बीते कुछ दिनों से चाईबासा के खपपरसाई इलाके में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिनेश कुमार शौच के लिए जा रहा था और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक मालगाड़ी आ गई। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण युवक संभल नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version