Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चाईबासा के झींकपानी में वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत, खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Chaibasa. झींकपानी के चेड़ियापहाड़ी में वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार देर.शाम की है. मृतक की पहचान चेड़ियापहाड़ी गांव निवासी विजय मुंदुइया (30) के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान आसमान में बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गयी.

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विजय खेत में काम छोड़ घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में वह वज्रपात की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

Exit mobile version