Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: युवक को धारदार हथियार से मार डाला, शरीर पर जख्म के कई निशान मिले, दोस्तों पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव से बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां काइका गांव के बारोडीह टोला निवासी शिवलन हपतगड़ा काे बेरहमी से मार डाला गया. उसे धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया. मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान पाये गये हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बंदगांव पुलिस को दी. घटना का सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के पास पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मालूम हो कि शिवलन हपतगड़ा कुछ दिन पूर्व ही जेल से बेल पर बाहर आया था. ग्रामीणों की माने तो मृतक के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Exit mobile version