Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: झींकपानी के गंगाबासा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, जान माल को नुकसान नहीं

Chaibasa. झींकपानी थाना क्षेत्र के गंगाबासा मोड़ पर तेज रफ्तार टीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. टीप ट्रेलर के पलटने से किसी तरह की जान माल को नुकसान नहीं हुआ है. घटना सोमवार रात की है. टीप ट्रेलर मटेरियल खाली कर जमशेदपुर लौट रहा था. गौरतलब है कि सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर बाइपास सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है. बावजूद रात के समय बड़ी संख्या में इस सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन होता है.

Exit mobile version