Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: बालू लदे ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, लोगों में आक्रोश

Chaibasa.चाईबासा के बड़ी बाजार में रविवाद सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. यहां तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान मो निजामुद्दीन उर्फ बंटी के रूप में की गयी. वह पैदल अपने ससुराल कुम्हारटोली जा रहा था. मेन रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. इससे व सड़क पर गिर गया और वाहन का चक्का शरीर पर चढ़ गया. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद चालक कुछ दूर जाकर रास्ते में ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ हो गयी. आक्रोशित लोगों ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक चाईबासा टुंगरी मोहल्ला का रहनेवाला है. लोगों ने चालक की गिरफ्तारी व मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Exit mobile version