Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: छोटा हाथी सवारी वाहन पलटा, सात लोग गंभीर, चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, वाहन में एक दर्जन से अधिक लोग थे सवार

Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बाइहातु के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसा सामने आया. यहां छोटा हाथी वाहन पलट गया. इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिये सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी सभी घायलों का सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि वे लोग चाईबासा से छोटा हाथी वाहन से सवार होकर चक्रधरपुर जा रहे थे. गाड़ी में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे. इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बाकी अन्य को हल्की चोट आयी है. घायलों ने बताया कि चालक ने काफी तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था.

Exit mobile version