Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: रास कर्मा पर्व मना बाइक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, टोंटा के लिसीमती गांव के पास हुआ हादसा

Chaibasa.टोंटो थाना के लिसीमती गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह 8 बजे की है. युवक की पहचान जेटेया थाना क्षेत्र के आइंकुटी गांव निवासी बहादुर सांडिल (38) के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे घटनास्थल से उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. लोगों ने बताया कि मृतक रास कर्मा पर्व मनाने के लिए टोंटो गांव आया था. रविवार सुबह वहां से बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में लिसीमती गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसके दोनों पैर और शरीर में चोटें आयी थीं.

Exit mobile version