Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    हिमांशु महाराज ने प्रेम ही ईश्वर है का दिया संदेश,बिष्टुपुर के सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मंगल अवसर पर बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार 01 सितम्बर से शुरू हुआ, जो सोमवार 07 सितम्बर तक चलेगा। भागवत कथा कार्यक्रम के प्रथम दिन मंगलवार को स्वामी हिमांशु जी महाराज ने भागवत का उपसंहार क्या कहता है पर परिचर्चा करते हुए कहा कि इस जीवन को जीने की कला का माध्यम किस प्रकार ठाकुर जी के चरणों में लगेगी एवं मानव कल्याण के लिए ये भागवत इनको आदेश देती है कि अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर जो ले जाती है उसे हम भागवत कहते है। भागवत में ज्ञान बरैग जो भक्ति के दो पुत्र है, उनका उद्धार होता है एवं गो-करण के भाई धुधंकारी महादैत्य का उद्धार होता है। इसके पश्चात भगवान नारायण बिष्णु के 24 अवतारों का वर्णन महाराज जी ने सुनाया। इसके पश्चात कथा श्रवण करने की विधि श्री भागवत के श्लोक में वर्णित है। भागवत के जो रचितकार वेदव्यास के पुत्र सुखदेव जो कि भगवान शंकर के अवतार है, उनके जन्म की कथा महाराज जी ने सुनायी, जिसका सारांश हैं-प्रेम ही ईश्वर है। हरि व्यापक सर्वत्र सामाना, प्रेम से प्रगट होये में जाना। इससे पहले मंगलवार की सुबह विधिवत् रूप से भागवत की पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गयी। लगातार जमकर हो रही बारिश के बीच सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली, जो बिष्टुपुर मेन रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर तक गयी। प्रथम दिन मंगलवार को यजमान के रूप में श्याम संुदर नागेलिया, सत्यनारायण नरेड़ी, ओमप्रकाश मुनका, उमेश संघी, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनीता-सुरेश नरेड़ी एवं बिहारी लाल शर्मा मौजूद थे। प्रसाद के यजमान मोतीलाल जगदीश खेमका, विजय मूनका, नाथुलाल पोदार, गोविन्द राम मुरलीधर, विजय नागेलिया थे। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंदिर कमिटी के सचिव सुरेश अगीवाल, अशोक कुमार नरेड़ी, कुंजबिहारी नागेलिया, किशन संघी, जगदीश खेमका समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhagwat Katha Bistupur News Himanshu Maharaj Jamshedpur news Jamshedpur Religion Janmashtami Krishna Janmashtami Religious Event Satyanarayan Temple Srimad Bhagwat Katha जन्माष्टमी जमशेदपुर समाचार धार्मिक आयोजन प्रेम ही ईश्वर है बिष्टुपुर खबर भागवत कथा भागवत ज्ञान यज्ञ श्रीमद्भागवत कथा सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर हिमांशु महाराज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026

    Chaibasa Road Accident: मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी युवक की बाइक की टक्कर से मौत

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group