Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, परसुडीह में हुआ सम्मान समारोह
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, परसुडीह में हुआ सम्मान समारोह

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। परसुडीह निवासी 26 वर्षीय प्रतीक सिंह उर्फ निखिल के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया से एक वर्ष का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार सेना में लेफ्टिनेंट बनकर लौटने पर रविवार, 06 सितंबर को शहर में उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों ने भारत माता के जयकारों, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद टाटानगर स्टेशन से परसुडीह तक एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परसुडीह को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी स्थित उनके आवास के पास एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन रानी देवी-अवधेश सिंह तथा सिंधुजा-जितेन्द्र कुमार सिंह एवं सपरिवार द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, रिश्तेदार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने लेफ्टिनेंट की वर्दी में प्रतीक को देखकर गर्व जताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पिता शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू और माता प्रतिमा सिंह के पुत्र प्रतीक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट प्रतीक ने कहा, कि बचपन से ही मेरा सपना भारतीय सेना में जाने का था। आज की युवा पीढ़ी के लिए मेरा यही संदेश है कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है और वे आगामी 26 सितंबर को वहां अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की कामना की।

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Army Officer Indian Army Jammu Kashmir Posting Jamshedpur news Jharkhand news Lieutenant News Lieutenant Pratik Singh Officer Training Academy OTA Gaya Parsudih News Pratik Singh Jamshedpur जमशेदपुर समाचार टाटानगर रेलवे स्टेशन परसुडीह भव्य स्वागत भारतीय सेना युवा प्रेरणा लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह सम्मान समारोह सेना अधिकारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा

    September 7, 2026

    RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का किया निरीक्षण

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    September 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा

    September 7, 2026

    RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का किया निरीक्षण

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, 190 पायलट हुए शामिल

    September 7, 2026

    Jamshedpur NEWS: एसएसपी ने पोटका और कोवाली थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group