Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa Accident: 14 श्रमिकों से भरी अनियंत्रित टेंपो पलटी, नोवामुंडी के 11 मजदूर घायल, एक की मौत, रेलवे लाइन निर्माण को लेकर जा रहे थे सभी
    Crime

    Chaibasa Accident: 14 श्रमिकों से भरी अनियंत्रित टेंपो पलटी, नोवामुंडी के 11 मजदूर घायल, एक की मौत, रेलवे लाइन निर्माण को लेकर जा रहे थे सभी

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. गुवा में ठाकुरा पुल के पास शुक्रवार की सुबह मजदूरों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में टेंपों में सवार 14 मजदूरों में 11 लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस पहुंची. घायलों को तुरंत गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से गंभीर रूप से घायल सात मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां इलाज के दौरान एक मजदूर गोनो केराई (हेसापी) की नोवामुंडी अस्पताल में मौत हो गयी. हादसे को लेकर घायल मजदूरों ने बताया कि ठाकुरा गांव क्षेत्र में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है.

    इस कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार प्रफुल्लो और मुंशी विकास सिंह की थी. नोवामुंडी के विभिन्न गांवों से आये 14 मजदूर सुबह साइकिल से बड़ाजामदा पहुंचे. जहां से उन्हें एक टेंपो में ठूंसकर कार्यस्थल तक ले जाया जा रहा था. टेंपो का चालक बीनू गुप्ता तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. ठाकुरा पुल के समीप संतुलन बिगड़ गया. इधर, लोगों ने दुर्घटना के लिए मुख्य रूप से टेंपो चालक को जिम्मेदार ठहराया है. लोगों ने कहा टेंपो में क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठा लिया गया था. यह परिवहन विभाग के नियमों का सीधा उल्लंघन है. गुवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 workers from Noamundi injured all were going for railway line construction Chaibasa Accident: An uncontrolled tempo carrying 14 workers overturned one dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group