

Chaibasa.चाईबासा -चक्रधरपुर मार्ग पर खूंटपानी में बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया. इस हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टीकरचांपी गांव निवासी करण मिंज (24) के रूप में की गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक करण मिंज शुक्रवार शाम को चाईबासा अपने दोस्तों से मिलने आया था. रात में दोस्तों के साथ अपने घर टीकरचांपी लौट रहा था. इसी दौरान आधी रात को रास्ते में जोड़ा पेड़ के पास नाले में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर मृतक की मां-बहन एवं व अन्य लोग सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे. बहन ने बताया की रात करीब 9 बजे रात में मां ने फोन किया था, तो भाई ने घर आने की बात कही थी. इसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचा. दूसरे दिन सुबह शनिवार को करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली है



