Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो युवक गंभीर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में हुआ हादसा

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी के बीचाबुरू के पास सड़क हादसा सामने आया है. यहां दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मसाबिला गांव निवासी मागेया चातोंबा के रूप में की गयी. सोमवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

वहीं रात को ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. हादसे में घायल सुधीर पूर्ति ने बताया कि रविवार शाम को दोस्त उचिबा पूर्ति के साथ खैरपाल में मेला देखने जा रहे थे. कुशमिता गांव से करीब एक बाइक से टक्कर हो गयी. दोनों के सिर, मुंह और शरीर में गंभीर चोटें आयी हैं. बताया जाता है कि मृतक मागेया चातोंबा अपने ससुराल कुशमुंडा से बाइक से अपना घर मसाबिला लौट रहा था. मृतक के दो बच्चे हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.

Exit mobile version