Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa Accident: पिकअप के धक्के से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त जवान की मौत, चाईबासा के सिंहपोखरिया फुटबॉल मैदान के पास हुआ हादसा, वाहन जब्त, चालक फरार
    Crime

    Chaibasa Accident: पिकअप के धक्के से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त जवान की मौत, चाईबासा के सिंहपोखरिया फुटबॉल मैदान के पास हुआ हादसा, वाहन जब्त, चालक फरार

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सिंहपोखरिया फुटबॉल मैदान के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन के धक्के से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त जवान मोरन सिंह बिरुवा (75) की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की है. पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वे मूल रूप से हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव के रहनेवाले थे. वर्तमान में वे चाईबासा के सुपलसाई स्थित मकान में रहते थे. मृतक के बेटे रविराज बिरुवा ने बताया कि शनिवार को दिन में पिता मोरन सरडीहा गांव गये थे.

    शाम को वे स्कूटी से चाईबासा के सुपलसाई स्थित घर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में हादसे हुआ. जिसमें पिता गंभीर से घायल हो गये थे. उन्हें घटनास्थल से बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के क्रम कुछ ही देर के बाद मौत हो गयी. हादसे के बाद पिकअप वाहन को घटना स्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर घटनास्थल पहुंची, पिकअप वाहन और क्षतिग्रस्त स्कूटी को जब्त कर थाना लाया. रविराज बिरुवा के बयान पर मुफ्फसिल में पिकअप वाहन (ओडी-14जेड- 9529) के चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने और धक्के मारने का मामला दर्ज किया गया. इधर, पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार करने में जुट गयी है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accident took place near Singhpokharia football ground in Chaibasa Chaibasa Accident: Retired soldier riding a scooter died after being hit by a pickup driver absconding vehicle seized
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group