
Chaibasa.चाईबासा में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आयी है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. यहां बैंक ऑफ बडौदा मैं पैसा जमा करने जा रहे आईबीपी पैट्रोल पंप के मालिक पुनित सेठिया के 2 कर्मचारियों से 5 लाख रुपए की लूट हुई है. जायका होटल के सामने सड़क पर करीब 10:30 बजे 3 हथियार बंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. बैंक मे पैसा जमा कराने आये सिंहभूम पैट्रोल पंप चाईबासा के 2 कर्मियों विमलेश कुमार और संजय नंदी से पैसे की यह लूट हुई है. दोनों कर्मी बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे.
लुटेरों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को पिस्तौल की बट से मार घायल कर दिया. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. दोनों घायल कर्मियों को सदर अस्पताल ले जाया गया है. अपराधी बाइक से थे और दिन दहाड़े सबसे व्यस्त रहने वाले सदर बाजार कोर्ट रोड मे हुई इस लूट की घटना से लोग हतप्रभ हैँ.