Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Breaking: चाईबासा के जगन्नाथपुर में दिल दहलाने वाली घटना; पुआल के ढेर पर खेल रहे 4 बच्चे जिंदा जल गए, जानें कैसे हुआ हादसा

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. घटना जगन्नाथपुर की है, जहां पुआल के ढेर पर खेल रहे चार बच्चे जिंदा जल गये. घटना गीतिलिपि गांव में सुबह 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार, बच्चे जब गांव में पुआल के ढेर पर खेल रहे थे, तभी उस ढेर में आग लग गयी. इसकी चपेट में आने से चारों बच्चों की जल कर मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Exit mobile version