Lahar Chakra

Chaibasa: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेरंगसिया पहुंच कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि बोले- अपने अधिकार के लिए लड़ाई आज भी जारी है

Chaibasa. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सेरंगसिया पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की , उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को, अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। ताकि अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। शिक्षा के अभाव में हमारे बौद्धिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर होने से लोग हमें दिग्भ्रमित करते हैं, कमजोर करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों जज, वकील, आइएएस और आईपीएस बनाने को कहा ।

मुख्यमंत्री सोमवार को टोटों प्रखंड के सेरेंगसिया में शहीद दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे । मौके पर सोरेन ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व परिसंपत्तियों का वितरण किया। कहा कि आज अपने शहीदों की बदौलत हम अलग झारखंड लेने में कामयाब हुए हैं। हमने लड़कर झारखंड लिया है और अपने अधिकार के लिए एक दूसरी लड़ाई आज भी जारी है। कहा हमारे पूर्वजों से अपने अधिकार के लिए लड़ने की ताकत आदिवासी समाज को मिलती है। काह कि भरपुर संसाधन और खनिज संपदा होते हुए भी हमारा झारखंड देश के सबसे अधिक पिछड़े राज्य की सूची में है। इस स्थिति को बदलना है।

मुख्यमंत्री सेरेंगसिया में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित शहीद दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने 246 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

कार्यक्रम के बाद वह दुमका जायेंगे. मुख्यमंत्री दुमका में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री दुमका में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

Exit mobile version