Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Court: 3 लोगों की हत्या के मामले में चाईबासा कोर्ट ने पांच लोगों को दी आजीवन कारावास की सजा

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले की अदालत ने लगभग डेढ़ साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पांचों को फरवरी 2024 में एक जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या का दोषी ठहराया गया था. पश्चिमी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने प्रत्येक दोषी के खिलाफ 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.

पीड़ित और दोषी हाटगामरिया थाना अंतर्गत बड़ा नूरदा गांव के निवासी थे. पांचों आरोपियों ने रोइवारी सिंकू और उसकी दो नाबालिग बेटियों – रायमुनी और रसिका – की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शवों को केंदापीसी-तालाबुरु गांवों के बीच रेल की पटरी पर फेंक दिया था.

Exit mobile version