Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Crime: बहला-फुसलाकर 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने युवक की जमकर की पिटाई

Chaibasa. सोनुआ प्रखंड के एक गांव में सोमवार शाम को आम बागान में खेल रही आठ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 30 वर्षीय विवाहित युवक सीताराम गिलुवा ने दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जम कर धुनाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सीताराम गिलुवा ने बच्ची को अकेला देख आम देने की बात कहकर उसको नदी के पार ले गया. उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

बच्ची के रोने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची को आरोपी के चंगुल से बचाया. ग्रामीणों ने आरोपी युवक सीताराम गिलुवा को पकड़ कर पहले जमकर पीटा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया. सोनुआ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

Exit mobile version