Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Crime: खूंटपानी के बासाहातु गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे से शव बरामद

Chaibasa. पश्चिमी सिंंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु गांव में एक युवक की हत्या का मामला आया है. मृतक की पहचान गांव के ही मुंडा मंजीत हाईबुरू के रूप में हुई है. उसकी हत्या रविवार रात गला रेतकर की गयी है. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हरिया के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पान्ड्राशाली ओपी को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और जांच में जुट गई है।ग्रामीणों ने बताया कि मंजीत रविवार शाम को दोपाई बाजार की ओर गया था, लेकिन वह रातभर घर नहीं लौटा. सुबह उसका शव मिला. मानकी मुंडा संघ ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तार की मांग की है.

Exit mobile version