Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Crime: डायन-बिसाही का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की गांव के ही कुछ लोगों ने बेरहमी से कर दी हत्या

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत बालजुड़ी गांव के पास एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गांव के ही कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वृद्ध महिला के शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया. शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीण शौच करने गए, तो वृद्ध महिला के शव को देखा.

जानकारी के मुताबिक बालजुड़ी गांव निवासी जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति की पत्नी सुखमती पूर्ति व बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version