Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मलेरिया नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर समन्वित कार्ययोजना बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की अनिवार्य रूप से मलेरिया जांच की जाए, ताकि संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका शीघ्र एवं समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

    उन्होंने सभी आवासीय विद्यालयों, सीआरपीएफ शिविरों तथा पुलिस थाना परिसरों में प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल पर नियमित मलेरिया जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य मलेरिया जांच, सतत निगरानी एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    बैठक में निर्देश दिया गया कि जहां भी मलेरिया का कोई मरीज चिन्हित हो, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों की जांच करेगी। इसके अलावा प्रभावित गांवों में विशेष सर्वेक्षण एवं व्यापक जांच अभियान चलाकर संभावित संक्रमित व्यक्तियों की पहचान और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

    उपायुक्त ने जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने, नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए जांच, उपचार, दवाओं की उपलब्धता, फॉलोअप, स्रोत नियंत्रण और जनजागरूकता गतिविधियों को अभियान मोड में संचालित करने पर बल दिया गया।

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    उन्होंने कहा कि मलेरिया नियंत्रण एक सतत अभियान है, जिसमें सभी विभागों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। स्वास्थ्य विभाग को आशा, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर निगरानी, समय पर जांच, उपचार और जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC seraikella kharsawan Jharkhand news malaria niyantran ko lekar dc seraikella kharsawan sakth news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक चलेगा

    July 4, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक चलेगा

    July 4, 2026

    Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group