Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ के डीजी, नक्सलियों के खिलाफ बनायी रणनीति, बोले- तय डेडलाइन पर जिले से खत्म होगा नक्सलवाद

Chaibasa. सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को चाईबासा पहुंचे. डीजी चाईबासा जिला समाहरणालय स्थित सभागार में पश्चिमी सिंहभूम जिले के आति नक्सल प्रभावित क्षेत्र को लेकर सीआरपीएफ और पुलिस के वरीय अधिकारियों के बैठक की. बैठक के बाद कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि सीआरपीएफ डीजी के द्वारा क्षेत्र में चल रहे नक्सल अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान चाईबासा जिला से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए डेडलाइन तय किया गया. बैठक में ऑपरेशन एरिया के सभी कमांडेंट और पुलिस पदाधिकारी को विशेष निर्देश भी दिए गए. बैठक में एसडीजी (ऑपरेशन) सीआरपीएफ वितुल कुमार, आईजी झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, आईजीपी (ऑपरेशन) झारखंड पुलिस डॉ. माइकलराज एस, डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा, जिला उपायुक्त चंदन कुमार, डीआइजी (ऑपरेशन) रेंज चाईबासा विनोद कार्तिक, डीआईजी (ऑपरेशन) रेंज पलामू पंकज कुमार, एसओ डीजी सतेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी (ऑपरेशन) रेंज बोकारो अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक चाईबासा राकेश रंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Exit mobile version