Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Cyber Crime: रिटायर बैंककर्मी को झांसा देकर 16.92 लाख रुपये ठगी करने के मामले में दूसरा आरोपी पाकुड़ से गिरफ्तार, अब तक दो पकड़ाये

Chaibasa. चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त बैंककर्मी परमेश्वर पुरती से लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर 16.92 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मो. सकीर अंसारी और मो. इकबाल अहमद शामिल है. पुलिस ने मो. सकीर अंसारी को विगत 6 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मो. इकबाल अहमद को अब पाकुड़ से गिरफ्तार किया गया है.

इकबाल अहमद पर आरोप है कि उसने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले एटीएम कार्ड मुहैया कराए थे. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष छापामारी टीम गठित की थी। टीम ने साइबर टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर विवादित अकाउंट को होल्ड कराया और आरोपियों की पहचान की. आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और अन्य साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी दी है.

Exit mobile version